ऋतु (संज्ञा)
प्राकृतिक अवस्थाओं के अनुसार वर्ष के दो-दो महीने के छह विभाग जो ये हैं - वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर।
बगुला (संज्ञा)
लम्बी गर्दन और लम्बे पैरों वाला एक पक्षी।
उल्टी (संज्ञा)
पेट में की वस्तुओं का स्वतः मुँह से बाहर आने की क्रिया।
शिव-पार्वती (संज्ञा)
+शंकर और पार्वती।
नरकुल (संज्ञा)
बेंत की तरह का एक प्रसिद्ध पौधा जिसकी डंठलों से कलमें, चटाइयाँ आदि बनती हैं।
लाव-लश्कर (संज्ञा)
लश्कर और उसका असबाब या सामान।
आलता (संज्ञा)
वह लाल रंग जिससे सौभाग्यवती स्त्रियाँ पैर रँगती हैं।
अभागा (विशेषण)
जो भाग्यशाली न हो।
देवदार (संज्ञा)
एक बहुत बड़ा पेड़ जिससे अलकतरा और तारपीन की तरह का तेल निकलता है।
काफिला (संज्ञा)
यात्रियों का दल।